"अध्ययन मस्तिष्क के लिए उसी प्रकार है जैसे शरीर के लिए व्यायाम'' - जोसेफ एडिशन
दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी प्रशिक्षुओं की दक्षता निर्माण के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक प्रगति को बढ़ावा देने में विश्वास रखती है। अकादमी गुणवत्ता प्रशिक्षण, योग, प्राणायाम आदि के साथ-साथ मानसिक प्रगति पर भी ज़ोर देती है। पुस्तकालय किसी भी प्रशिक्षण व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण भाग है और प्रशिक्षुओं के लिए ज्ञान का श्रोत है जो प्रशिक्षुओं में अध्ययन की आदत विकसित करता है।
प्रशिक्षुओं के ज्ञान और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने हेतु पद्धति का अनुसरण करते हुए अकादमी में एक पुस्तकालय की व्यवस्था की गई है। पुस्तकालय में प्रबंधन, इंजिनीयरिंग, तकनीकी, विधि, अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य और बाल साहित्य से संबंधित करीब 7000 से अधिक पुस्तकों का संकलन है।
मेट्रो प्रणाली से संबंधित लगभग 800 से अधिक जर्नल/मैनुअल और सीडी उपलब्ध हैं। सूचना तकनीक और कम्प्युटर साइंस, तकनीकी, इंजिनीयरिंग, विधि, प्रबंधन आदि से संबंधित प्रसिद्ध लेखकों की चुनिंदा पुस्तकें यहां रखी गई है।
हिंदी साहित्य में, किसी व्यक्ति के विचार विद्वानों, संतों, कवियों और लेखकों के जीवन और विचारों से आसानी से सुकर बनते हैं। पुस्तकालय में वैज्ञानिकों की जीवनियों, विद्वान व्यक्तियों, महान राजनीतिज्ञों और उपन्यासों, कविताओं, संस्मरणों और प्रसिद्ध लेखकों जैसे- प्रेमचंद, हरिवंश राय बच्चन, महादेवी वर्मा, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, सुमित्रानंदन पंत आदि की प्रसिद्ध कहानियों और कविताओं से संबंधित 2500 हिंदी पुस्तकों से पुस्तकालय अलंकृत एवं सुसज्जित है।
अंग्रेजी साहित्य में, प्रसिद्ध और वर्तमान लेखकों की 1800 पुस्तकें उपलब्ध है । तकनीकी खंड में, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सिविल आदि पर 900 आधुनिक और समसामयिक पुस्तकें उपलब्ध है। कम्प्युटर और सूचना तकनीक पर करीब 500 पुस्तकें तथा संदर्भ हेतु लगभग 700 पुस्तकें हैं।
प्रशिक्षण से संबंधित पुस्तकें, मॉड्युल, सीडी भी पुस्तकालय में रखी गई है जो प्रशिक्षुओं के लिए काफी उपयोगी है।
वर्तमान में, पुस्तकालय में सदस्यों की संख्या 3000 से अधिक है। संस्था के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पुस्तकालय की सदस्यता नि:शुल्क प्रदान की जाती है जो तीन वर्षों तक मान्य है और इसे पुन: तीन वर्षों तक के लिए नवीनीकरण किया जा सकता है। पुस्तकों का लेखा जोखा डिजिटल फॉर्मेट में किया जाता है। स्टाफ और अधिकारियों, जो बहुमूल्य रूप से योगदान देते हैं की अनुशंसा के आधार पर पुस्तकालय के संग्रह का लगातार मूल्यांकित और प्रोत्साहित किया जाता है ।